महिला पुलिसकर्मियों ने जमीनी विवाद को लेकर एक महिला पर किया लाठीचार्ज,वायरल हुआ वीडियो

City: Dhanbad | Date: 05/07/2021
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

धनबाद जमीन विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के राजगंज थाना की दो महिला पुलिसकर्मियों ने जमीनी विवाद को लेकर एक महिला पर लाठीचार्ज कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. जिसके कारण महिला बेहोश हो गई हैं. इसका वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध किया जा रहा था. जिसमें राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी देवनारायण महतो ने अपनी पुस्तैनी जमीन को बागदाहा निवासी व पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो द्वारा जबरन कब्जा कर काम करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए राजगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. 

आवेदक का कहना है कि मौजा डोमनपुर नं 2018, खाता नं 12,प्लाट नं 1111,रकवा कुल 41 डिसमिल उसकी पुस्तैनी जमीन है और यह जमीन आवेदक के दादा स्व लखीराम महतो को आपसी बटवारा में मिला था. उसके बाद आवेदक के चाचा ईश्वर लाल महतो, जयनारायण व देवनारायण का दखल कब्जा है. इस जमीन को उक्त आरोपी द्वारा हथियार के दम पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और मना करने पर मारने पीटने का प्रयास किया गया. जमीन पर काम करने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर पुलिस को बुलाया गया. आवेदक की चाची फुलमनी देवी को विरोध करने पर पुलिस द्वारा मारपीट की गई. देवनारायण ने इसकी शिकायत एसपी से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है.

फुलमनी देवी का दावा

फुलमनी देवी ने कहा कि वह जमीन उसकी है. उसके जमीन को जबरन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है. वह अपने जमीन पर किसी को निर्माण नही करने देंगी.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

राजगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि महिला द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य से जमीन मालिक को रोका जा रहा था। जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी. जमीन हलधर महतो का है. जमीन सम्बंधित कागज दिखाया गया था. महिला द्वारा जमीन का कोई दस्तावेज नही दिखाया जा रहा. महिला पर पुलिस सख्ती उसके व्यवहार के चलते की गई थी. जमीन की जांच सीओ से कराए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. फिलहाल कार्य बन्द है.


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026