अखिल भारतीय खटिक समाज की जिला कार्य समिति की बैठक में धनबाद जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ।

City: Dhanbad | Date: 08-02-2018
1263

मनईटांड़ स्थित खटिक धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय खटिक समाज की जिला कार्य समिति की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मोहन लाल खटिंक ने किया। समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक गबबुलाल खटिक की उपस्थिति में सर्व सम्मत्ति से पदाधिकारियो का चयन किया गया।

जगेश्वर खटिक (जग्गा) कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष चुने गए। राजकुमार खटिक उपाध्यक्ष , चन्दन खटिक सचिव , हंसराज खटिक सह सचिव , बबलू खटिक कोषाद्यक्ष बने। बरसाती खटिक को कार्यालय सचिव, राजेंद्र खटिक को मीडिया प्रभारी तथा देवसागर खटिक को संगठन सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अलावे 16 कार्यकारिणी मेंबर बनाये गए। चुने गए नए मनोनीत अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित कर कहा कि समाज के लोगों को शिक्षित करने का प्रयास तेज करेंगे। सचिव चन्दन खटिक ने कहा कि खटिक समाज के 80 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रहे है। सभी चुने गए पदाधिकारियो की मदद से उनके उत्थान के दिशा में प्रयास तेज किया जायेगा। सभी तरह की का सरकारी लाभ उनतक पहुचाने की दिशा में जोर दिया जायेगा। बैठक में दुर्गा , मेवा , जगदीश , गोबिंद , सुरेंद्र , रामचंद्र , मनोज राजू खटिक , दिनेश खटिक ,पप्पू खटिक , प्रकाश खटिक सहित समाज के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026