छपरा से कोलकाता जा रही रौशन बस राजगंज में दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों की संख्या में यात्री घायल

City: Dhanbad | Date: 30/06/2021
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर के समीप जीटी रोड पर बुधवार की अल सुबह लगभग तीन बजे बस चालक को झपकी लेना पड़ा महंगा.बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों की संख्या में यात्री हुए घायल जिसमे चार की हालत है नाजुक.घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस बिहार के छपरा से कोलकाता जा रही थी इसी क्रम में राजगंज के डोमनपुर पास बस चालक को झपकी आ गई और बस ने खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.घटना के बाद बस का दरवाजा पूरी तरह से लॉक हो गया था.

सड़क हादसे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बस की खिड़कियों को तोड़कर घायल यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.घायलों को पांच की संख्या में 108 एम्बुलेंस और नेशनल हाईवे सर्विस एम्बुलेंस से एसएनएमसीएच धनबाद ले जाया गया.

बताया जाता है कि बस में मजदूर थें जो लोकडाउन में अपने घर चले गए थे जो कार्य करने के लिए बस से बंगाल के कोलकाता जा रहे थें.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026