धनबाद में रैपिड एंटीजन टेस्ट, आरटी पीसीआर एवं ट्रू-नाट से 2666 की जांच में एक मिला पोजिटिव

City: Dhanbad | Date: 14/06/2021
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने तथा जांच के क्रम में मिलने वाले संक्रमित व्यक्तियों को उचित स्वास्थ्य प्रबंधन प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट, आरटी पीसीआर एवं ट्रू-नाट से 2666 लोगों की जांच की गई।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन, एनएच-2 डिबुडीह चेकपोस्ट, सेंट्रल अस्पताल, एसएनएमएमसीएच, टाटा जामाडोबा अस्पताल में कोरोना जांच की गई।इसके अलावा चिरागोरा, जेसी मल्लिक रोड, हाउसिंग कॉलोनी, भूली ए ब्लॉक, आजाद नगर जैसे हॉटस्पॉट, अर्बन सीएचसी केंदुआडीह, कलाभवन, लोयाबाद 20 नंबर, राजकमल स्कूल, चासनाला, निरसा, टुंडी, बाघमारा, बलियापुर एवं गोविंदपुर सीएचसी में भी कोरोना जांच की गई।

उपायुक्त ने बताया कि आज रैपिड एंटीजन टेस्ट से 1939, आरटी पीसीआर से 287 तथा ट्रू-नाट से 440 व्यक्तियों की जांच की गई। जांच के क्रम में एनएच-2 डिबुडीह चेकपोस्ट पर एक व्यक्ति कोरोना पोजिटिव मिला।

 


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026