धनबाद में 11 जून से सभी प्रखंडों में शुरू किया जाएगा मोबाइल वैक्सीनेशन वैन से टीकाकरण

City: Dhanbad | Date: 10/06/2021
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने 11 जून से सभी प्रखंडों में मोबाइल वैक्सीनेशन वैन से टीकाकरण करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया है।इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों को न्यूनतम एक मोबाइल वैक्सीनेशन वैन प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। सभी बीडीओ एवं एमओआइसी को मोबाइल वैक्सीनेशन वैन की पूरी तैयारी सुनिश्चित कर 11 जून को मध्याह्न 12 बजे एकसाथ सभी प्रखंड से वैन को माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फ़्लैग ऑफ करने का भी निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल वैक्सीनेशन वैन का प्रयोग विशेषकर बाघमारा, चिरकुंडा, निरसा, गोविंदपुर आदि सेमी अर्बन एरिया, दूरस्थ पंचायतों, असहाय, वृद्धजन, दिव्यांगों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा। इसका प्रयोग न्यूनतम 20-20 के समूहों में अपार्टमेंट, टोला, मोहल्ला, सरकारी एवं निजी संस्थानों में टीकाकरण के लिए किया जा सकता है।अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ एवं एमओआइसी इसके प्रयोग के लिए प्रतिदिन रूट चार्ट का निर्धारण करेंगे। उप विकास आयुक्त श्री दशरथ चंद्र दास जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से इसके प्रयोग के संबंध में लगातार सुपरविजन करेंगे।


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026