कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का इफेक्ट धनबाद कोर्ट फिर से बंद, ऑनलाइन होगी सुनवाई

City: Dhanbad | Date: 13/04/2021
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए न्यायाधीश के आदेश ओर धनबाद 28 कोर्ट व फिजिकल कोर्ट को बंद कर दिया गया है. धनबाद बार को चारों और से सील कर दिया गया है. साथ ही क्लाइंट को अंदर आने की अनुमति नहीं है. जिससे काफी कम संख्या में वकील भी आ रहे हैं और कोर्ट परिसर पूरी तरह से खाली नजर आ रहा हैं. वहीं वकीलों का कहना है कि फिजिकल कोर्ट बंद होने से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है अब जब क्लाइंट ही नहीं आएगा तो हम लोग का रोजी रोजगार ही है पूरी तरह से छिन जाएगा सिर्फ ऑनलाइन कोर्ट चलेगा वह भी बेल से संबंधित जिसमें मुश्किल से 10 मामले की ही सुनवाई हो सकेगी कहा कि पिछले वर्ष भी करोना को लेकर कोर्ट को बंद किया गया था जिससे वकीलों की दयनीय स्थिति हो गई थी जब कोर्ट को खुले कुछ ही दिन हुए थे कि फिर से बंद कर दिया गया है.

बार कोर्ट के अध्यक्ष मुन्ना सहाय ने कहा कि न्यायाधीश के आदेश पर कोर्ट को बंद कर दिया गया है अब सिर्फ ऑनलाइन कोर्ट संचालित होगी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है इसे भी देखना होगा. कहा की कोर्ट बंद होने से वकीलों की  स्थिति दयनीय जरूर होगी इसे लेकर सरकार को भी कुछ पहल करना चाहिए. वही वकील है नीतू रानी ने बताया कि एक तो आने जाने में परेशानी होती है भाड़ा भी खर्च होता है और फिर घूम के चले जाना पड़ता है जब क्लाइंट ही नहीं आएंगे तो हम लोगों आकर क्या काम है इससे तो अच्छा है कोर्ट को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए. वही यह भी कहा कि जिस तरह से करोना की रफ्तार बढ़ रही है कोई विकल्प ही नजर नहीं आ रहा है

वही वकील अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि चारों ओर से कोर्ट को सील कर दिया गया है अब हम लोग पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं ना क्लाइंट आ रहे हैं और ना ही कोई काम हो रहा है ऐसे में हम लोगों के सामने बेरोजगारी की नौबत आ गई है कहा की सील करने से 28 कोर्ट से बार कोर्ट आने जाने में काफी परेशानी होती है जबकि सारा काम दोनों से जुड़ा हुआ है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026