धनबाद उपायुक्त ने किया कैथ लैब का निरीक्षण, भर्ती मरीजों के उपचार तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 08/04/2021
1262

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

शुक्रवार से प्रारम्भ होगा एसएनममसीएच पीजी ब्लॉक तथा निरसा पॉलिटेक्निक कोविड केयर केंद्र

एएनएमएमसीएच कैथ लैब में स्थित कोविड केयर सेंटर एक्सटेंसन में भर्ती मरीजों के उपचार तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं से संबंधित समीक्षा हेतु उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने आज संध्या कैथ लैब कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों के उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस केंद्र में भर्ती सभी मरीजों का एक एक कर हाल जाना। साथ ही कर्मियों से संवाद कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भर्ती होने पहुचे मरीजों से प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संवाद किया। भर्ती करने की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अस्पताल में अपने परिजनों का हाल जानने पहुचे लोगो से भी बातचीत किया। इस दौरान सभी ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि संक्रमित मरीजो के उचित उपचार हेतु एसएनममसीएच पीजी ब्लॉक तथा निरसा पॉलिटेक्निक में कोविड केयर केंद्र पुनः प्रारम्भ करने से संबंधी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार से जिले में 150अतिरिक्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, आईडीएसपी के नोडल डॉ राजकुमार सिंह, डीएमएफटी के श्री नितिन पाठक व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026