धनबाद धनबाद सर्किट हाउस में कोविड - 19 टेलीमेडिसिन स्टूडियो हुआ पुनः प्रारम्भ, चिकित्सकीय परामर्श के साथ मरीजों का किया जा रहा है मानसिक परामर्श

City: Dhanbad | Date: 07/04/2021
1278

समय न्यूज़ 24 डेस्क
समस्या का हो रहा है समाधान, ई-मेल से भेजी जाएगी मरीज की रिपोर्ट
जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दूर बैठकर चिकित्सीय परामर्श देने तथा उनका बेहतर इलाज करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर सर्किट हाउस में स्थापित कोविड - 19 टेलिमेडिसिन स्टूडियो से मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार के साथ साथ मानसिक परामर्श भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 27 अगस्त 2020 को इसकी शुरूआत की गई थी।
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि विगत दिनों जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके मद्देनजर मंगलवार से सर्किट हाउस में कोविड 19 टेलीमेडिसिन स्टूडियो को पुनः प्रारम्भ किया गया है। 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में डॉ एम नारायण एवं डॉ अरविंद कुमार द्वारा विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सकों की संख्या भी टेलीमेडिसिन स्टूडियो में बढ़ाई जाएगी। 
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो बार प्रत्येक मरीज को अनुभवी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय तथा मानसिक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक तथा टेलीमेडिसिन स्टूडियो में उपलब्ध चिकित्सक आपस में परामर्श कर मरीज को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं।परामर्श देने से पहले संबंधित अस्पताल के एएनएम ने मरीज का रक्तचाप, पल्स रेट तथा उनका पूरा विवरण तैयार करके रखा। डॉक्टर के सामने मरीज को उपस्थित करने के साथ ही एएनएम ने मरीज का विवरण डॉक्टर को उपलब्ध कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज से बात की। उनका हेल्थ स्टेटस जाना। चिकित्सीय परामर्श के साथ मानसिक परामर्श भी दिया। आवश्यकता के अनुसार कुछ मरीजों को दवाइयों का प्रिस्क्रिप्शन भी दिया।
उन्होंने बताया कि सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। मरीजों को चिकित्सकीय एवं मानसिक परामर्श के साथ उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026