झरिया में दो पक्षो के बीच मारपीट के बाद जमकर पत्थरबाजी में 6 घायल

City: Dhanbad | Date: 01/04/2021
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबादः जिले के झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह के एना छठ तालाब और एना कोलियरी के रहने वाले दो गुटों के बीच जमकर मारपीट के बाद पत्थरबाजी हुई. जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों में होली के दिन भी मारपीट की घटना घटी थी. उसी विवाद को लेकर गुरुवार को भी दोनों गुट एक बार फिर से आमने सामने हो गए. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
करीब आधे घंटे तक पत्थरबाजी की घटना हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत कराया. इसके साथ ही पुलिस ने घायलों को SNMMCH अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया. एक पक्ष की मुन्नी देवी का कहना है कि उसके बेटे विकास को सूरज भुइयां और बबला समेत अन्य युवक बुलाकर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की. जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई. मुन्नी देवी का कहना है कि उसके बेटे विकास की अगले महीने शादी होनी है.
वहीं दूसरे पक्ष की कारी देवी का कहना है कि सूरज अपने घर के बाथरूम में था. इस दौरान चार पांच युवक घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई. कारी देवी ने कहा कि मारपीट करने वाले युवक मासस नेता रुस्तम अंसारी का नाम ले रहे थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026