धनबाद में हाइवा के जरिए बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी, आउटसोर्सिंग में लगे सीसीटीवी से हुआ खुलासा

City: Dhanbad | Date: 22/03/2021
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद में हाइवा के जरिए बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी की जा रही है. आरके माइनिंग में लगे सीसीटीवी से पूरे मामले का खुलासा हुआ. आउटसोर्सिंग के पीछे की ओबी को हटाकर रास्ता बनाया गया है, जहां से हाइवा में कोयला लोड करके बड़े पैमाने पर ले जाया जाता है.

धनबाद: आरके माइनिंग आउटसोर्सिंग के मुख्य द्वार से कोयले की धड़ल्ले से चोरी की जा रही है. सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला, कुसुंडा एरिया 6 के जीएम विनय गोयल मामले की जांच करने सोमवार को आउटसोर्सिंग पहुंचे. पूरे इलाके का निरीक्षण किया गया.

सीसीटीवी से खुलासा कोयला चोरी का ये खुलासा आरके माइनिंग में लगे सीसीटीवी से हुआ है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आउटसोर्सिंग के पीछे की ओबी को हटाकर रास्ता बनाया गया है. हाइवा में कोयला लोड करके बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी हो रही है.

डीआईजी ने दी जानकारी डीआईजी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हाइवा से कोयला चोरी मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के हर क्षेत्र में सीआईएसएफ जवानों को तैनात किया जाएगा, जिससे कोयला चोरी पर रोक लग सके.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026