कोविड-19 विशेष टीकाकरण अभियान उपायुक्त ने की टीकाकरण अभियान की ऑनलाइन समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 22/03/2021
1284

डीआरसीएचओ सहित गोविंदपुर के बीपीएम, बलियापुर के बीडीओ, एमओआईसी एवं बीपीएम के विरुद्ध की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई

उपायुक्त श्री उमाशंकर सिंह ने विशेष टीकाकरण अभियान से संबंधित समीक्षा हेतु रविवार, 21 मार्च 2020 की संध्या में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ऑनलाइन बैठक की।बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों के बीडीओ, एमओआईसी एवम बीपीएम की टीम से विस्तार से टीकाकरण से संबंधित प्रोटोकॉल के पालन, टीकाकरण अभियान में प्रगति, टीकाकरण केन्द्रों पर बुजुर्गों तथा रोगी व्यक्तियों के लिए बुनियादी सुविधाओं यथा बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, व्हील चेयर इत्यादि की उपलब्धता से सम्बंधित विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि बलियापुर प्रखंड के 23 पंचायतों में से मात्र एक पंचायत में ही टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जिस कारण वहां टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी पायी गई। उपायुक्त ने इस पर अत्यंत अप्रसन्नता जाहिर करते हुए बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी एवं बीपीएम से स्पष्टीकरण पूछने एवं अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया ।

समीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर द्वारा बताया गया कि गोविंदपुर प्रखंड में कुल 39 पंचायतों के विरुद्ध मात्र 3 पंचायतों में ही सेशन साइट बनाए गए हैं। इस संदर्भ में उन्होंने बताया की प्रखंड के बीपीएम द्वारा उनसे संपर्क एवं समन्वय स्थापित किए बिना मात्र तीन पंचायतों में सेशन साइट बनाया गया है। जिसके कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। उपायुक्त ने इसपर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए इस परिस्थिति में गोविंदपुर प्रखंड के बीपीएम का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि डीआरसीएचओ पदाधिकारी द्वारा जिले के कुल पंचायतों के विरुद्ध सेशन साइट प्लान करने तथा सभी केन्द्रों पर टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में लापरवाही बरती गई है। कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण उन्हें 24 घंटे में इस संबंध में स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।उपायुक्त ने बताया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्ट रूप से बताया गया कि अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुचकर उन्हें जागरूक करना तथा उन्हें कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगवाना इस विशेष टीकाकरण का उद्देश्य है। इस हेतु सभी की सुविधा एवं पहुंच के लिए पंचायत स्तर पर केन्द्रों की स्थापना की गई है। इस अभियान के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। सभी को पूरी गंभीरता से निष्ठापूर्वक इस अभियान को सफल बनाना है।ऑनलाइन बैठक में सिविल सर्जन डॉ० गोपाल दास, डीआरसीएचओ डॉ० विकास राणा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, सभी अंचलाधिकारी, जिला सहिया कोऑर्डिनेटर, सभी प्रखंडों के बीटीटी, बीपीएम एवं डीपीएम सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026