महिला से दिनदहाड़े 30 हजार की छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

City: Dhanbad | Date: 01/02/2021
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क
धनबाद में बाइक सवार दो अपराधी एक महिला से 30 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गए. पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी सरायढेला थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई.
 
धनबादः जिले में बाइकर्स गिरोह का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. शहर में छिनतई और गाड़ियों से पैसा उड़ाने के मामले में अप्रत्याशित तेजी आई हुई है. ऐसे में सोमवार को एक रेलकर्मी की पत्नी जब सरायढेला ब्रांच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 30 हजार रुपये निकालकर अपने घर तेलीपाड़ा हीरापुर जा रही थी, तो सरायढेला थाना मोड़ के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने उसका पर्स छीन लिया. उसके बाद बाइकर्स पीके रॉय कॉलेज की तरफ फरार हो गए.
 
पुलिस कर रही मोबाइल को ट्रैक
महिला ने घटना की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी. महिला ने बताया कि पर्स में 30 हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन था, जबकि बाइक सवार एक युवक हेलमेट पहने हुए था तो दूसरा बगैर हेलमेट था. हालांकि मामले की जानकारी होने पर सरायढेला पुलिस ने मोबाइल को ट्रैक करना शुरू किया. जिसके बाद मोबाइल और पर्स हाउसिंग कॉलोनी के श्रम कार्यालय के पीछे एक नाली के पास फेंका हुआ मिला. इससे अंदाजा लगाया जाता है कि अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद पीके रॉय कॉलेज से पुलिस लाइन होते हाउसिंग कॉलोनी की ओर मुड़ गए, जहां से श्रम कार्यालय होते बरटांड़ की ओर फरार हुए हैं.
 
शहर में छिनतई की घटनाओं में वृद्धी
पीड़ित महिला से बात करने पर पता चला कि अपराधी सरायढेला थाना मोड में छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस लाइन की ओर फरार हो गए. यहां सवाल उठना लाजमी है कि पिछले एक पखवाड़े से शहर के प्रमुख स्थानों पर छिनतई की घटना में वृद्धि होने के बावजूद पुलिस की सक्रियता में कोई तेजी नहीं देखी गई. इससे पहले बैंक मोड़, कंबाइंड बिल्डिंग, शक्ति मंदिर, गोविंदपुर जैसे स्थानों पर बड़े-बड़े लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. इसके बावजूद पुलिस को अब तक अपराधियों के बाबत कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है, जिससे जिले के लोगों में भय और दहशत व्याप्त है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026