टुंडी विधायक मथुरा महतो ने मुगमा के बीपी माइंस का लिया जायजा

City: Dhanbad | Date: 12/12/2020
1264

समय न्यूज़ 24

ईसीएल मुग्मा एरिया की खुदिया कोलयरी के क्वारडीह सेक्शन के बीपी माइंस में मंगलवार 8 दिसंबर की सुबह से लापता दो पंप ऑपरेटरों का आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 5 दिनों से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है , गोताखोरों ने भी प्रबंधन को साफ शब्दों में कहा है कि जब तक पानी का स्तर कम नहीं होता है तब तक कोई फायदा नहीं होगा।  इधर खदान के अंदर लगाए गए मोटर पंप से सुचारू रूप से पानी निकासी नहीं होने के कारण डीजीएमएस की टीम ने भी प्रबंधन को फटकार लगाई है।
इसी क्रम में आज टुंडी विधायक सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा महतो, जिला सचिव पवन महतो, अशोक मंडल, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रबंधन से वार्ता कर जल्द से जल्द शवों को निकालने की आदेश दिया । इस क्रम में सीएम हेमंत सोरेन से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोशा दिया और मोटर पंप को लगाकर पानी को जल्द से जल्द निकालने की प्रक्रिया को चालू किया गया। इसमें मुख्य रूप से बसंत महतो,तारापदों,धीवर,स्वपन बनर्जी,चंडी चरण देव,बन्टी सिंह आदि उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026