टुंडी विधायक मथुरा महतो ने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल के लिए चयनित समाजसेवी अंकित राजगरिया को मोमेंटो ओर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

City: Dhanbad | Date: 12/12/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद के अंकित राजगरिया पर 14दिसंबर को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होगा। इस बात की जानकारी होने पर विधायक श्री महतो ने कतरास निवासी श्री राजगरिया को स्वागत करने के लिए सिजुआ आमंत्रित किया, जहा टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अंकित राजगरिया को पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्री महतो ने कहा कि कतरास धनबाद के साथ-साथ झारखंड वासियो के लिए ये गर्व का दिन है।

ट्विट कर पीएम से कर चुके है अपील

आपको बता दे कि कोरोना जब पूरे देश ही नही पूरे विश्व मे रौद्र रूप धारण किया हुआ था तब अंकित राजगरिया ने खुद से ट्विट कर प्रधानमंत्री से अपील किये थे कि कोरोना की दवाई या वैक्सीन ट्रायल के लिए जीवित मानव शरीर की जरूरत हो तो मैं स्वेक्षा से अपना जीवित शरीर देश सेवा के लिए समर्पित करने को तैयार हूं।

झारखण्ड के पहले शख्स है जिन पर स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होगा

मालूम  कि अंकित राजगरिया झारखण्ड के पहले शख्स है, जिन पर पटना (बिहार) एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होगा। वैश्विक महामारी कोरोना के स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल देश में अंतिम स्टेज में है. इसे मानव शरीर मे ट्रायल किया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना एम्स में अंकित राजगरिया ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया है। 14दिसंबर को पटना एम्स की टीम अंकित के शरीर पर वैक्सीन का ट्रायल करेगा। श्री राजगरिया के साथ मौके पर चतुर्भुज कुमार, गणेश राउत, शैलेंद्र ठाकुर, बसंत महतो, सुमित महतो, अमरिश श्रेष्ठ आदि मौजूद थे।

 


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026