धनबाद झमाड़ा कर्मी अपनी बकाया वेतन सहित कई मांगो को लेकर बैठे धरने पर

City: Dhanbad | Date: 02/12/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद झमाडा एमडी द्वारा कर्मियों की समस्याओ को लेकर विगत 6 महीनों से वार्ता के लिए टालमटोल करने से नाराज झमाड़ा कर्मी बुधवार को जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के बैनर तले झमाडा एमडी के चेम्बर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मियों का आरोप है कि कई महीनों से कर्मी दर्जनों समस्याओं से जूझ रहे हैं । जिसके निदान के लिए हम सभी कर्मी धनबाद झमाडा के एमडी से वार्ता के लिए समय की मांग कर रहे थे । एम भी वार्ता के लिए आज कल कर रहे थे लेकिन वार्ता नही हो पा रही थी । इसी क्रम में बुधवार को भी कर्मी अपने यूनियन प्रतिनिधि के साथ एमडी से मिलने आये थे परंतु एमडी  कर्मियों से नही मिले ।दूसरी ओर कर्मियों का यह भी आरोप है कि राज्य में झामुमो की सरकार बनने के बाद से अब तक बाजार फिस की राशि सरकार द्वारा झमाडा को भुगतान नहीं किया गया क्योंकि कोई झमाडा पदाधिकारी सरकार  से राशि विमुक्त कराने गया ही नहीं है। यही नही कर्मियों ने यह भी कहा कि कई बार झमाडा की स्तिथि में सुधार लाने के लिए प्रबन्धन को मजदूरों व यूनियन के साथ संयुक्त रूप से मन्त्रणा करने के लिए कहा गया पर ऐसा लगता है कि प्रबन्धन झमाडा की स्तिथि सुधारना ही नहीं चाहता।
धरना पर बैठे कर्मी प्रबन्धन से काफी नाराज दिखे उन्होंने  कहा कि जब तक एमडी द्वारा कर्मियों की समस्याओं पर सकारात्मक पहल नही की जाती यह धरना जारी रहेगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026