लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद उपायुक्त ने जारी किया आदेश

City: Dhanbad | Date: 19/11/2020
1261

समय न्यूज़ 24 रिपोर्ट

मास्क लगाना एवं 2 गज की दूरी रखना अनिवार्य
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने कंटेनमेंट जोन के बाहर खुले क्षेत्र में छठ पूजा के आयोजन के दौरान लोगों के बीच 2 गज की दूरी तथा अनिवार्य रुप से मास्क लगाने का आदेश दिया है।
 
इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी के फैलाव से बचाव एवं रोकथाम तथा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची द्वारा निर्गत विस्तृत दिशानर्देश का पालन लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान किया जाना अनिवार्य है। 
उन्होंने कहा कि लोगों को फेस कवर या मास्क पहनना तथा आपस में न्यूनतम 6 फीट की दूरी (2 गज की दूरी) बनाए रखना अनिवार्य है। नदी, तालाब, जलस्रोतों के अंदर तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकना निषिद्ध है। किसी भी नदी, तालाब, झील, बांध जलाशय के तट पर या उसके पास किसी भी प्रकार का कोई भी स्टॉल नहीं लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं है। किसी प्रकार का संगीत या कोई अन्य मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। जिले की सभी छठ समितियां उपरोक्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन की सहायता करेंगी।
उपायुक्त ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार जिला के सभी इंसिडेंट कमांडर से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त आदेश को सभी लोग अत्यंत गंभीरता से लेंगे। आदेश की लापरवाही एवं उदासीनता तथा इसका उल्लंघन करने वाले पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धारा 51 से 60 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026