यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह-नई दिल्ली राजधानी चली, 15 अक्टूबर से शताब्दी एक्सप्रेस

City: Dhanbad | Date: 14/10/2020
1261

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद

22 मार्च से बंद सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया। वापसी में 13अक्टूबर से नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। पहले दिन सियालदह राजधानी हाउसफुल रही। अगले तीन-चार दिनों तक सबसे ज्यादा मारामारी इस ट्रेन के थर्ड एसी में है। सेकेंड और फ‌र्स्ट एसी में चंद सीटें खाली हैं। धनबाद होकर हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पहले से ही चल रही है। त्योहारी सीजन के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। हावड़ा राजधानी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण अतिरिक्त कोच जोड़ना पड़ रहा था।

अब सियालदह राजधानी के चलने से हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पर दबाव थोड़ा कम होगा।यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 15 अक्टूबर से रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस को चलाने की भी घोषणा कर दी। इस ट्रेन के चलने से रांची के साथ बोकारो और धनबाद के यात्रियों को हावड़ा जाने की सीधी ट्रेन मिल जाएगी। शताब्दी एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिग मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। काउंटर व ई टिकट दोनों बुक कराए जा सकेंगे। रविवार को छोड़कर अन्य छह दिन ट्रेन चलेगी। 15 से पारसनाथ एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिग.20 से चलने वाली भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर से टिकटों की बुकिग शुरू होगी। आसनसोल से यह ट्रेन 22 अक्टूबर से चलेगी।

आज से अप नंदनकानन और  डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस

पुरी से आनंदविहार जानेवाली नंदनकानन एक्सप्रेस बुधवार से चलने लगेगी। डाउन में आनंदविहार से पुरी के लिए इसे अक्टूबर से चलाया जाएगा। इसके साथ ही पूरे 200 दिनों के बाद जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस भी बुधवार से चलेगी। अप में हावड़ा -जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस नौ अक्टूबर से चलेगी। इसी दिन से पुरी-आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस भी दोनों ओर से शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग तीन अक्टूबर से ही शुरू हो गई थी। अक्टूबर-नवंबर में दुर्गापूजा, दिवाली और छठ की वजह से इन ट्रेनों में अब कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है।

गोमो में होगा ठहराव

नंदनकानन एक्सप्रेस का ठहराव गोमो में भी होगा। नीलांचल एक्सप्रेस गोमो और बोकारो दोनों स्टेशन पर रुकेगी। इन दोनों ट्रेनों को पहले की तरह ही चलाया जाएगा। टाइम टेबल में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर, धनबाद से खुलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के तीनों रैक तैयार कर लिए गए हैं। अलेप्पी एक्सप्रेस के छह रैक के मेंटेनेंस का काम भी अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे बोर्ड से आदेश जारी होते ही ट्रेनें चलने लगेंगी। 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026