महिला ने शिबलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुखिया व उनके पति के विरुद्ध दर्ज कराई शिकायत।

City: Dhanbad | Date: 03/09/2020
1263

समय न्यूज़ 24 धनबाद

कुमारधुबी। मुखिया द्वारा जबरन घर का ताला तोड़कर कब्जा करने के संबंध में शिबलीबाडी मध्य पंचायत अंतर्गत कालीमंडा निवासी कौशर जहां (पति मो०  मनीरूद्दीन) ने 29 अगस्त 2020 को शिबलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी व उनके पति ललन सिंह के विरुद्ध कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़िता ने कुमारधुबी ओपी में दिये लिखित शिकायत में कहा है कि कालीमंडा में  क्वार्टर नं. 15, ब्लॉक डी /50 केएफएस द्वारा निर्गत किया गया था क्योंकि पति केएफएस कारखाना में कार्य करते थे। वर्तमान में मैं अपने घर एगारकुंड उत्तर पंचायत अंतर्गत गलफरबाडी मोड पर निवास कर रही हूं। हमारे पति के मित्र स्व.  जैनुल खान जी के पुत्र नौशाद खान के माली हालत को देखते हुए मैं अपने केएफएस क्वार्टर में बिना किराया देखरेख हेतु रहने के लिए लिए दिये थे।अब हमें रहने में असुविधा हुई तो नौशाद खान को आवास खाली करने को कहा तो उसने कुछ दिन का मोहलत मांगा जो हमने दिया।हमारे पति के मरणोपरांत नौशाद खान ने आवास खाली करने से मना कर दिया एवं नौशाद खान की पत्नी जहां आरा हमारे बच्चों को केस में फंसाने की धमकी दे रही है और तो और नौशाद खान द्वारा शिबलीबाडी मध्य पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी पति ललन सिंह द्वारा मेरे क्वार्टर बेचने की बात सामने आ रही है।जिसकी मुझे पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है।इस बाबत जब मै मुखिया से पूछना चाही तो उन्होंने सत्ता का धौंस दिखाकर मुझे धमकी दी। पूर्व में भी मुखिया व उनके पति ललन सिंह द्वारा केएफएस के कई आवासों पर कब्जा कर रखा है।आवेदन के साथ पीड़ित महिला ने पति का सारा दस्तावेज संलग्न किया है और पुलिस से आवास दिलाने का आग्रह किया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026