धनबाद जिले में आरएटी स्पेशल ड्राइव में मिले 4.27 प्रतिशत कोरोना पोजिटिव

City: Dhanbad | Date: 20/08/2020
1241

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर आरएटी स्पेशल ड्राइव में आज विभिन्न उपक्रमों में कार्यरत 5966 कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। जांच में 255 लोग (4.27%) कोरोना पोजिटिव पाये गए।

आरएटी स्पेशल ड्राइव के प्रथम दिन डीवीसी मैथन में 145, एसीसी सिंदरी में 196, टाटा स्टील में 1970, रेलवे में 497, हर्ल में 987, एमपीएल में 1279, सीआईएसएफ के भीमकनाली कैंप में 199, मुनिडीह कैंप में 293 तथा कोयला नगर कैंप में 400 लोगों की जांच की गई।

5966 लोगों की जांच में 4.27 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले। टाटा स्टील जामाडोबा में सर्वाधिक 125, हर्ल में 66, रेलवे में 27, सीआईएसएफ के कोयला नगर कैंप में 17, मुनिडीह कैंप में 15, एसीसी में 3 तथा एमपीएल एवं सीआईएसएफ के भीमकनाली कैंप में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026