धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट बढ़ाने के लिए `क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल` का अध्ययन करने का आदेश

City: Dhanbad | Date: 13/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ाने तथा उनका सही उपचार करने के लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने कोविड-19 अस्पताल एवं सभी डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटरों में प्रतिनियुक्त मेडिकल नोडल पदाधिकारी, चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी को क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का अध्ययन करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि धनबाद जिला में विगत 15 दिनों में कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए यह आवश्यक है कि मरीजों का उचित स्वास्थ्य प्रबंधन हो और अधिक संख्या में मरीज स्वस्थ हो सके। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट को बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए कोविड-19 अस्पताल एवं डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के मेडिकल नोडल पदाधिकारी, चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्गत क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का अध्ययन करना आवश्यक है।

उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए सिविल सर्जन को सभी मेडिकल नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त प्रोटोकॉल के आलोक में सभी को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा इसकी सप्ताहिक जांच एवं ऑडिट की जाएगी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026