बीसीकेयू के बैनर तले आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक का पुतला दहन, ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग

City: Dhanbad | Date: 12/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबाद के बीसीसीएल में कार्यरत कर्मी और ठेका मजदूरों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने एटी देवप्रभा कंपनी के प्रबंधक का पुतला दहन किया है. इसे लेकर बीसीकेयू ने मांग की है कि वैसे ठेकेदार जो गुंडागर्दी कर आउटसोर्सिंग चलाते हैं, उन ठेकेदारों को कंपनी से ब्लैक लिस्टेड कर कार्रवाई करनी चाहिए.

एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक के खिलाफ बीसीसीएल में कार्यरत कर्मी और ठेका मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है. बीसीकेयू के बैनर तले कर्मियों ने लोदना कूजामा कोलियरी के समक्ष आउटसोर्सिंग के मालिक कुंभनाथ सिंह और एलबी सिंह के खिलाफ पुतला दहन किया. इस दौरान लोगों ने आउटसोर्सिंग प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

बीसीकेयू के नेता राजेंद्र पासवान का कहना है कि कंपनी के प्रबंधक एलबी सिंह और कुंभनाथ सिंह की ओर से कर्मियों के साथ आए दिन मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता है. बीसीसीएल के कर्मी हो या फिर ठेका मजदूर, सभी के साथ आउटसोर्सिंग प्रबंधक सभी के साथ गुंडागर्दी से पेश आती है. पिछले 10 तारीख की हुई घटना का जिक्र करते हुए राजेंद्र पासवान ने बताया कि एनटी एसटी पैच में कार्यरत एक ओवरमैन के साथ प्रबंधक की ओर से गाली-गलौज और मारपीट की गई थी.

बीसीकेयू ने मांग की है कि वैसे ठेकेदार जो गुंडागर्दी कर आउटसोर्सिंग चलाते हैं, उन ठेकेदारों को कंपनी से ब्लैक लिस्टेड कर कार्रवाई करनी चाहिए. बीसीकेयू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि बीसीसीएल के उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई नहीं करती है तो एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026