31 अगस्त तक पेशन नही चालू होने पर रिटायर्ड महिला कोलकर्मी ने दी परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

City: Dhanbad | Date: 12/08/2020
1277

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबाद में मंगलवार को BCCL से रिटायर्ड महिला कोलकर्मी ने परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. महिला का कहाना है कि अधिकारियों की धोखेबाजी की वजह से पेंशन लागू नहीं हो पा रहा है. वहीं महिला ने कहा कि 31 अगस्त तक अगर न्याय नहीं मिला, तो पूरे परिवार के साथ केओसीपी कार्यालय के समक्ष धरना देगी. बीसीसीएल की बस्ताकोला क्षेत्र के केओसीपी से जून महीने में रिटायर्ड हुई कोलकर्मी आशा देवी ने पेंशन चालू नहीं होने पर पूरे परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी है. पेंशन चालू नहीं होने के लिए उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है. पेंशन चालू नहीं होने के कारण परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पेंशन का नहीं हो रहा है भुगतान

चांदकुइयां स्थित अपने आवास पर मीडिया को जानकारी देते हुए आशा देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद अनुकंपा पर वर्ष 2006 में नियुक्ति हुई थी. उसका एडिशनल इंक्रीमेंट की कटौती पीएफ बाबू की मनमानी व लापरवाही के चलते मेरी नियुक्ति से लेकर वर्ष 2016 तक की कटौती नहीं हुआ है. जिसके चलते उन्हें पेंशन भुगतान नहीं हो पाएगा.भविष्य निधि कार्यालय की तरफ से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें कार्यालय को आदेश दिया गया कि पेंशन के लिए ऐडिशनल इंक्रीमेंट जो विभाग की तरफ से काटकर जमा करना था वह जमा नहीं हुआ, जिसके चलते मुझे पेंशन लागू नहीं हो पाएगा.

विभाग के अधिकारियों की लापरवाही

आशा देवी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार प्रबंधन को पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया. इसके चलते पेंशन लागू नहीं हो पाया. कहा कि वह विधवा अनपढ़ है. कार्यालय के कार्मिक विभाग की ओर से मेरे साथ धोखा एवं अत्याचार जानबूझकर प्रताड़ित करने का काम किया गया है. मेरे लिखित आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है.

केओसीपी कार्यालय के समक्ष धरना

वरीय बीसीसीएल प्रबंधन से न्याय की गुहार लगाते हुए आशा देवी ने कहा कि 31 अगस्त तक अगर उसे न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ केओसीपी कार्यालय के समक्ष धरना देगी. जरूरत पड़ने पर आत्मदाह भी करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केओसीपी कार्मिक विभाग का होगा. आशा देवी ने बताया कि विभाग की लापरवाही से उसके पुत्र का फीमेल बीआरएस के बदले पुत्र का नियोजन का भी मामला मुख्यालय में लंबित पड़ा हुआ है. कार्मिक विभाग की तरफ से जानबूझकर किए गए अनियमितता से उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है .उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान

वहीं आशा देवी के देवर सेवानिवृत्त शोवेल ऑपरेटर अशोक पांडे ने कहां की प्रबंधन की लापरवाही के कारण उन्हें 6 साल पहले ही जबरन सेवानिवृत्त कर दिया गया. उनका जन्मतिथि का सुधार अभी तक कार्मिक प्रबंधन की ओर से नहीं किया गया, जिसके कारण भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026