कतरास में 22 वर्ष पुराने शिव मंदिर से चोरी किया गया शिवलिंग बरामद भक्तों में खुशियों का माहौल

City: Dhanbad | Date: 08/08/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

कतरास/बरोरा थान क्षेत्र अंतर्गत झगराही बसंत सीमेंट दुकान के समीप शनिवार को अहले सुबह चोरी किये गये शिवलिंग शेड के सामने झाड़ी मे मिलने के पश्चात वरोरा थाना के द्वारा शिवलिंग को जब्त कर थाना ले आये , तत्पश्चात सभी ग्रामीणो थाना पहुंचे। थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने समाजसेवी गौतम मंडल के जिम्मेनामा पर शिवलिंग सौप दी तत्पश्चात सभी ग्रामीणो ने वरोरा थाना के प्रांगण मे ही शिवलिंग की पूजा-अर्चना की वहीं ग्रामीणों द्वारा शिवलिंग को ढोल नगाड़े व बाजे गाजे के साथ शिवलिंग को अपने माथे में उठाकर मंदिर प्रांगण में लाया गया। समाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल के नेतृत्व मे मंदिर पहुँचकर यज्ञाचार्य सहदेव पांडेय देवघर , राजेश पांडेय आचार्य, बाँके बिहारी शास्त्री तथा मंदिर के पुजारी गंगाधर पाण्डेय के द्वारा पंचांग शांति , दुर्गा पाठ, पार्थिव शिव पूजन, गणेश मंत्र जाप, दुर्गा मंत्र जाप,  बिष्णु पर तुलसी अर्पण तथा हवन पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। शिवलिंग के मिलने से ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। समाजसेवी गौतम मंडल ने बताया की कुछ दिन पूर्व काको मठ के पंडित द्वारा शिवलिंग की चोरी के बारे में गणना कराया गया था उन्होंने बताया था कि शिवलिंग आसपास के क्षेत्र में ही है जल्द ही मिल जायेगा। उसके बाद से ही हम सभी ग्रामीणों ने मिलकर अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दिए थे। अंत मे शिवलिंग मिल ही गया। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण को शिवरात्रि के दिन विधि विधान से शिव लिंग का पूजन किया जाएगा। मालूम हो की 29 जुलाई को शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल चोरी की खुलासा के साथ इस तरह के शरारती तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार करने का मांग किया था। तथा जल्द ही मंदिर में पुन: शिवलिंग लाकर स्थापना करने की बातें कही थी। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिसिया दबाव के कारण कोई शिवलिंग को झाड़ी में रख कर फरार हो गया होगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026