धनबाद में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमित का उपचार करने के लिए उपायुक्त ने की चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक

City: Dhanbad | Date: 07/08/2020
1261

समय न्यूज़ 24 धनबाद

जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से उपचार करने के लिए उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने आज समाहरणालय के सभागार में सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार तथा अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक की।

उपायुक्त ने इसका उपचार शुरू करने के लिए आवश्यक उपकरण, लागत, मैनपावर, इंडियन कैंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च, नई दिल्ली से चेक लिस्ट तथा रिम्स, रांची से उपचार प्रारंभ करने की प्रक्रिया की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि मशीन और उपकरणों की खरीद लंबे समय की योजना बनाकर करना है। साथ ही मशीन आपूर्तिकर्ता से उसके रखरखाव के लिए भी करार करना है। उपायुक्त ने प्लाजमा थेरेपी से उपचार को प्रारंभ करने के लिए एक माह का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

बैठक में पीएमसीएच के डॉ अजय कुमार ने बताया कि उपचार के लिए प्लाज्मा फेरेसिस मशीन, रक्त को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 40 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान का रेफ्रिजरेटर, पीएच मीटर व अन्य उपकरणों की आवश्यकता होगी। साथ ही बताया कि उनके यहां कार्यरत श्री गुणाधर पंडित ने रांची रिम्स में रक्त से प्लाज्मा को अलग करने की एक साल की ट्रेनिंग ली है। श्री गुणाधर ने कहा कि वे दो दिन में सारी जानकारी उपायुक्त को उपलब्ध करा देंगे।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026