झारखण्ड अब तक 14206 पॉजिटिव केस,ज्यादा एक्टिव केस धनबाद 526, देवघर 423, 36.95 प्रतिशत रिकवरी रेट

City: Ranchi | Date: 05/08/2020
1212

समय न्यूज़ 24 धनबाद

झारखंड में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि एक महीने से राज्य का रिकवरी रेट भी लगातार तेजी से गिर रहा है। 36.95 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ झारखंड 16 राज्यों से पीछे पहुंच गया है। उधर, राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8742 पर पहुंच गई है। इनमें से 40 फीसदी मरीज केवल रांची और जमशेदपुर में ही हैं। इन दोनों जिलों को मिलाकर अब 3487 एक्टिव मरीज हैं। रांची में एक्टिव केस की संख्या 1803 और जमशेदपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1684 है। इसके बाद सबसे ज्यादा एक्टिव केस धनबाद 526, देवघर 423 है।

राज्य में 30 जून को रिकवरी रेट 75.66 था। वहीं 30 जून तक कुल 2490 मरीज थे, जो जुलाई में बढ़कर 11,366 हो गए। यानी करीब पांच गुना। अब मरीजों की संख्या दोगुनी होने में केवल 13.45 दिन लग रहे हैं। अगर मरीज बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अगस्त के अंत तक आंकड़ा 30 हजार के पार हो जाएगा। फिलहाल, राज्य में कोरोनावायरस पॉजिटिव केस की संख्या 14206 हो गई है।

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025