धनबाद डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर डीसीएचसी को विकसित करने, बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

City: Dhanbad | Date: 03/08/2020
1261

समय न्यूज़ 24 धनबाद 

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली, सदर अस्पताल, बीसीसीएल अस्पताल भूली, टाटा अस्पताल जामाडोबा तथा पॉलिटेक्निक निरसा को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (एचसी) के रूप में विकसित करने तथा मरीजों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरीय एवंं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।
क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के लिए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री संदीप कुमार दोराईबुरू एवं अंचल अधिकारी धनबद श्री प्रशांत कुमार लायक, सदर अस्पताल के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर एवं कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अमर प्रसाद, बीसीसीएल अस्पताल भूली के लिए उप समाहर्ता भूमि सुधार श्री सतीश चंद्रा तथा कार्यपालक दंडाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, टाटा अस्पताल जामाडोबा के लिए अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री अनिल कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती दीपमाला, पॉलिटेक्निक निरसा के लिए जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत एवं कार्यपालक दंडाधिकारी श्री बंधु कश्यप की प्रतिनियुक्ति की है।
सभी पदाधिकारी डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए सेंटर के हर वार्ड में गर्म पानी के लिए इलेक्ट्रिक कैटल, साफ-सफाई, भोजन, सैनिटाइजेशन, मरीजों को भर्ती करने एवं उनके डिस्चार्ज पर तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं पर निगरानी रखेंगे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026