सदर अस्पताल में कार्यरत एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिलने से साथ में काम कर रहे मजदूरों में दहशत

City: Dhanbad | Date: 02/08/2020
1260

समय न्यूज़ 24 धनबाद

सदर अस्पताल के कोरोना संक्रमित मजदूर की रिपोर्ट शनिवार की रात आई। इसके बाद इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

धनबाद सदर अस्पताल में कार्यरत एक मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद उसके साथ काम करने वाले मजदूर दहशत में हैं। सब कोरोना के डर से काम छोड़कर भाग गए हैं। चिकित्सक और कर्मचारियों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि सदर अस्पताल को कोरोना केयर यूनिट बनाने का काम चल रहा था। कोरोना के डर से मजदूरों के भाग जाने से काम प्रभावित है।

कोरोना संक्रमित मरीज को पीएमसीएच में कराया गया शिफ्ट

सदर अस्पताल के कोरोना संक्रमित मजदूर की रिपोर्ट शनिवार की रात आई। इसके बाद इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसके संपर्क में आने वाले मजदूरों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।

सदर अस्पताल को बनाया जा रहा कोविड केयर सेंटर

धनबाद में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। पहले से माैजूद कोविड अस्पताल और कोविड केयल सेंटर फुल हो चुके हैं। इसके मद्देनजर सदर अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां 100 कोरोना मरीजों के लिए बेड लगाए जा रहे हैं।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026