झरिया तिसरा में एनटीएसटी परियोजना में झड़प के बाद गिरफ्तार लोगों के परिजनों एसएसपी से मिलने पहुंचे

City: Dhanbad | Date: 02/08/2020
1261

समय न्यूज़ 24 धनबाद

कोयलांचल धनबाद के झरिया तिसराके इलाके में एन टी एस टी परियोजना में शनिवार को हुई दो गुटों की झड़प के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग दर्जन भर से अधिक लोंगो को हिरासत में लिया था और लगभग 30 से अधिक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त किया था. जिसको लेकर आज गिरफ्तार किए गए युवकों के परिजन धनबाद एसएसपी से मिलने पहुंचे. लेकिन धनबाद एसएसपी आज परिजनों से नहीं मिल सके और उन्हें कल मिलने का समय दिया गया है.

वहीं एसएसपी से मुलाकात नहीं हो पाने के बाद सभी परिजन धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और वहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी वहां पर हंगामा किया है वह बाहर के लोग थे क्योंकि अगर बाहर के लोग नहीं होते तो इतनी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं होती. लेकिन पुलिस ने घर घर घुसकर स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है. जिन युवकों का इस हंगामे से कोई लेना-देना भी नहीं है. यह सही नहीं है क्योंकि लोग हो हंगामा होने के बाद अपने घरों में ही रहते हैं. ऐसे में पुलिस को इस मामले में उचित जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए.

परिजनों ने कहा कि अगर युवक दोषी हैं तो उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए. लेकिन बगैर जांच किए घर घर घुसकर जो युवक इस हो- हंगामे में शामिल नहीं थे उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है. इन्हीं मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि वह धनबाद एसएसपी को सारी जानकारी देना चाह रहे थे लेकिन धनबाद एसएसपी ने उन्हें कल दोपहर का समय दिया है. धनबाद एसएसपी से मिलकर सारी बातों से अवगत कराया जाएगा.

आपको बता दें कि झरिया इलाके के नार्थ तिसरा में बीते शनिवार को एन टी एसटी प्रोजेक्ट में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हुई थी.जिसमें एक पीएसआई समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए थे. जिसके बाद पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया और 30 से अधिक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त की थी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026