धनबाद में 12, एग्यारकुंड में 6 सहित 24 कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर लगाया गया कर्फ्यू

City: Dhanbad | Date: 31/07/2020
1281

समय न्यूज़ 24 धनबाद

कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

धनबाद में बने 12 कंटेनमेंट जोन

एसी मार्केट, गुजराती मोहल्ला, नियर बजरंगबली मंदिर। अजंता पाड़ा रोड, नियर लिंडसे क्लब, हीरापुर। भूदा, अंबेडकर नगर रोड। चिरागोड़ा मेन रोड, नियर जैक एंड जिल स्कूल। सरायढेला, वृंदावन कॉलोनी, नियर पैट्रोल पंप। हीरापुर के सावरिया रेसिडेंस, नियर हरी मंदिर रोड। डीजीएमएस कॉलोनी, नियर पानी टंकी। धैया के सूर्य विहार कॉलोनी, गली नंबर 5। वार्ड 32 के नटराज टावर। टीवी सेंटर रोड, कोयला नगर। नावाडीह अशर्फी गर्ल्स हॉस्टल, नियर इंटरनेशनल स्कूल। धनबाद अंचल के नारायणपुर उर्फ पिपराबेड़ा, नारायणपुर बस्ती रोड।

एग्यारकुंड में बने 6 कंटेनमेंट जोन

डूमर कुंडा उत्तर।  मस्जिद टोला, गल्फरबाड़ी मोड़। डूमर कुंडा दक्षिण, चांच कोलियरी कॉलोनी। नेहरू रोड। मोहुलडांगा।  ज्ञानदीप मोहल्ला।

झरिया वेस्ट कोयरीबांध, नियर प्राथमिक विद्यालय, हरिजन तिलकपुरी स्कूल। रेलवे कॉलोनी, भागा हॉस्पिटल के पास।

तोपचांची प्रखंड - सिंधाबाद, हरिजन टोला ब्राह्मणडीह। बलियापुर प्रखंड - एसीसी कॉलोनी। बाघमारा प्रखंड - पचगढ़ी बाजार, दुर्गा हार्डवेयर। गोविंदपुर प्रखंड के मौजा नंबर 166।

इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि इन क्षेत्रों में कर्फ्यू के दौरान मोटरसाइकिल, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई रिक्शा, रिक्शा के संचालन सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध डरहेगा। अपवाद में स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा।

कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार आदि की संपूर्ण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026