गोमो में बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए बालू लदी 11 ट्रैक्टर

City: Dhanbad | Date: 28/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 
धनबाद के गोमो में बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हरिहरपुर थाना पुलिस मंगलवार सुबह बालू से लदे 11 ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले लाई है. प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सह हरिहरपुर थाना प्रभारी रौशन वर्णवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.
 
धनबाद: जिले के गोमो में हरिहरपुर थाना पुलिस ने बालू माफियाओं पर कार्रवाई की है. मंगलवार सुबह पुलिस ने 11 बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले लायी है. हरिहरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सह प्रभार थाना प्रभारी रौशन वर्णवाल के नेतृत्व में की गई है.
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. साथ ही इन सभी पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है. इधर बालू माफिया भी हरिहरपुर थाने के गेट पास जमा होकर मामले को मैनेज करने की जुगाड़ में लगे हुए है. गोमो सहित आसपास के कई लोग ऐसे है जो बालू की दलाली करते हैं और ऐसे लोग ही गोमो में बालू की बढ़ी कीमतों के लिए जिम्मेवार हैं. इन दिनों गोमो में बालू की कीमत लगभग साढ़े चार हजार से पांच हजार रुपए तक प्रति ट्रैक्टर है, इसमें इन बालू दलालों को प्रति ट्रैक्टर एक से दो हजार रुपए तक की कमाई होती है.
बालू माफियाओं की अवैध कमाई इन दिनों काफी फल-फूल रहा है. अगर तोपचांची की बात करें तो सिर्फ प्रखंड में रोजाना बालू की खपत लगभग 50 ट्रैक्टर है, जिसकी कीमत ढाई लाख के लगभग होती है. इसमें सिर्फ बालू माफियाओ की प्रतिदिन की आय एक लाख रुपए होताी है. जबकि महीने की आय 30 लाख रुपए है. अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन की ओर से जब्त किए गए बालू लदी ट्रैक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है. वहीं इस मामले में टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए छापेमारी जारी है. साथ ही बालू वाले इस समय लोगों से ज्यादा पैसे ले रहे हैं, जो गलत है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026