कोरोना काल में बेखौफ चोर, पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के केसीडीह गांव में चोरों ने दीवाल तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली

City: Dhanbad | Date: 25/07/2020
1259

समय न्यूज़ 24 धनबाद ब्यूरो

धनबाद: कोयलांचल धनबाद में कोरोना के कहर के बीच चोरी और आत्महत्या जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. लॉकडाउन के बाद भारी संख्या में लोग बाहर के राज्यों से भी वापस लौटे हैं और लोगों का रोजगार छिन गया है. ऐसे में चोरी और आत्महत्या जैसी घटना में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. बीती रात्रि पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के केसीडीह गांव में चोरों ने घर की दीवाल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नया प्राथमिक विद्यालय केशीडीह के सामने संतोष कुमार के घर में पीछे दीवाल में सुरंग बनाकर चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली.

बता दें कि लॉकडाउन के बाद लोगों के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है. काफी लोग इन इलाकों में दूसरे राज्यों से भी वापस लौटे हैं जो अब घर पर ही बैठे हुए हैं और इनके पास रोजगार नहीं है. जिस कारण जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी और आत्महत्या जैसी घटना में इन दिनों काफी वृद्धि हुई है यह चिंता का विषय है. भुक्तभोगी के अनुसार चोरों ने पांच हजार रुपये नगद, कांसा का बर्तन और कीमती गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है. वहीं, इस पूरे मामले की सूचना पूर्वी टुंडी थाना को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026