धनबाद में टेक अवे सुविधा देने वाले रेस्तरां, मिठाई एवं बेकरी को संध्या सात बजे तक खोलने की अनुमति

City: Dhanbad | Date: 24/07/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहे धनबाद में बढते संक्रमित मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने चैंबर के द्वारा रखे गए समय को माना जिसके अंतर्गत दुकानों के खोलने का समय सुबह नौ बजे एवं बंद करने का समय संध्या पांच बजे रखा गया है।

लेकिन ऐसे में रेस्टुरेंट,मिठाई की दुकान एवं बेकरी की दुकानों को संध्या सात बजे तक टेक अवे एवं ऑनलाइन की सुविधा दी गई है। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष  चेतन गोयनका ने सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम से वार्ता करने के बाद दी है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने कोविड 19 के अंतर्गत जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए व्यवसाय करने को कहा है। किसी भी तरह के उल्लंघन पर दुकानों को सील कर उस पर आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अंतर्गत कार्यवाई की जायेगी। इसी संदर्भ में जिला चैंबर के अध्यक्ष श्री चेतन गोयनका ने सभी दुकानदारों को मास्क लगाकर, सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए तथा सैनेटाइजेशन के साथ व्यवसाय करने की जरूरत पर बल दिया है। आज के समय में अपने को सुरक्षित रख कर ही इस संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सकता है। अध्यक्ष श्री चेतन गोयनका ने सदर अनुमंडल दंडाधिकारी को चैंबर की बातों को रखने के लिए धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026