मनचलों से परेशान होकर एक पिता ने की आत्महत्या, आवेदन के बाद भी नहीं मिली कोई पुलिसिया मदद

City: Dhanbad | Date: 23/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 

कानून व्यवस्था पर आज भी लोग आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, लेकिन कानून के कुछ रखवाले लोगों के भरोसे को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, जिससे कितने निर्दोषों की जान जा चुकी है. ऐसी ही एक वारदात धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में देखने को मिली है, जहां मनचलों की गुंडागर्दी और पुलिस की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली.
धनबाद: जिले के झरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय रोहित चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने लफंगों की हरकत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है.
मनचले से परेशान होकर पिता ने की आत्महत्या सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई, लेकिन अगर यही काम पुलिस उसके मरने से पहले की होती तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती. मृतक की पत्नी अनिता ने बताया कि उसके मोहल्ले का रहने वाला अंकित नाम का युवक रोजाना उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था. उसके घर आकर उसकी बेटी से शादी कराने की धमकी दिया करता था. ऐसा नहीं करने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था
एफआईआर का आवेदन नहीं मिली पुलिस से कोई मदद मृतक की पत्नी ने बताया कि मामले को लेकर उसके पति 18 जुलाई को झरिया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया, लेकिन युवक पर पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की. उसके बाद युवक का हौसला और बुलंद हो गया. वह रोहित चौधरी के घर आकर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. मौके पर उपस्थित झरिया थाना के सब इंस्पेक्टर दिलीप टुडू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में जब झरिया थाना के इंस्पेक्टर पीके सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि रोहित चौधरी की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं मिली है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026