मां से झगड़े के बाद फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

City: Dhanbad | Date: 21/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबादः जिले के झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ली के रहने वाले द्वारिका प्रसाद निषाद के इकलौते बेटे शैलेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

मृतक के पिता द्वारिका प्रसाद ने बताया कि वह बाजार गए हुए थे. इस दौरान घर से फोन कर जल्दी आने को कहा गया. घर पहुंचने पर उनकी पत्नी ने कहा कि शैलेश दरवाजा नहीं खोल रहा है, जिसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया. कमरे के अंदर शैलेश फांसी के फंदे से झूल रहा था. आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे खून बह रहा था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शव को उतारने के दौरान नीचे गिर गया, जिसके कारण चोट लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

मृतक का मोबाइल जब्त

बताया जा रहा है कि शैलेश का उसकी मां के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है. द्वारिका प्रसाद गैरेज में मैकेनिक का काम करते हैं, जबकि मृत बेटा लोयाबाद की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. वहीं, शव के साथ मोबाइल फोन गले मे लटका हुआ मिला. क्षेत्र में चर्चा है कि आत्महत्या करने के पहले शैलेश ने सुसाइड का वीडियो भी बनाया था. पुलिस के द्वारा मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026