ओरिएंटल आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन

City: Dhanbad | Date: 20/07/2020
1260

समय  न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/ कतरास - कांग्रेस पार्टी के बैनर तले कोंग्रेसी नेता शेख गुड्डू के नेतृत्व में विस्थापितों तथा स्थानीय बेरोजगारों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर इस्ट कतरास स्थित ओरिएंटल आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।इस दौरान सामाजिक दुरी का पालन नही किया गया, लोग बिना मास्क के धरना स्थल पर सामाजिक दुरी की धज्जियाँ उड़ाते दिखे। प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे गुड्डू ने कहा कि ओरिएंटल कंपनी का प्रबंधन समय रहते मजदूरों तथा विस्थापितों के हित के बारे में सोचें। अन्यथा 15 दिन बाद अपना बोरिया बिस्तर मांगने को तैयार हो जाए। शेख गुड्डू ने आगे कहा क्षेत्र संख्या तीन के महाप्रबंधक तथा यहां का माफिया के चलते हैं विस्थापित तथा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार तथा उसका हक नहीं मिल पाया है। बाद में कंपनी के प्रबंधन तथा प्रशासन की मौजूदगी में आंदोलन कर रहे नेतृत्वकर्ता से गुड्डू के साथ वार्तालाप हुई। वार्ता के दौरान कंपनी प्रबंधन ने शेख गुड्डू से दो दिनो का समय मांगा है 2 दिन बाद एक साथ बैठकर स्थानीय बेरोजगारों तथा विस्थापितों के समस्या को समाधान करने का बातें कही गई है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026