कोविड-19 की चुनोतियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले 6 महीने की बनाई रणनीति

City: Dhanbad | Date: 19/07/2020
1275

समय न्यूज़ 24 डेस्क
धनबाद: वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए और चुनौती का सामना करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए टीम में सदस्यों की बढ़ोतरी की है. पीएमसीएच कैथ लैब को कोविड-19 अस्पताल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है. साथ ही गंभीर स्थिति उत्पन्न होने पर निजी संस्थानों को भी टेकओवर किया जा सकता है. इन बातों की जानकारी उपायुक्त उमा शंकर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को दी.
उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से लोगों को घबराना नहीं है. जिला प्रशासन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए हर स्तर पर तैयार हैं और पीड़ित के साथ हैं. उन्होंने कहा जिला प्रशासन को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि कंटेनमेंट जोन में लोग कोरोना संक्रमित से दूरी बनाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से दूरी बनाएं, मरीज से नहीं.
उपायुक्त ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए टीम में सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई है. पहले इंसिडेंट कमांडर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी की टीम कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग करती थी. अब इस टीम में प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है. इससे कम समय में अधिक से अधिक लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा सकेगी.पीएमसीएच कैथ लैब बुधवार तक होगी तैयार
कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए पीएमसीएच के कैथ लैब को युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है. बुधवार तक यह तैयार हो जाएगी. यहां डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, पारा मेडिकल स्टाफ के साथ 100 बेड का अस्पताल तैयार हो जाएगा. यहां पर कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को दाखिल किया जाएगा. गंभीर लक्षण वाले मरीजों को कोविड-19 (सेंट्रल अस्पताल) में भर्ती किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि आने वाले समय में यदि स्थिति गंभीर रहेगी तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत निजी अस्पताल या संस्थान को टेकओवर कर मरीजों का उपचार किया जाएगा.
कोविड-19 टेस्ट की संख्या 2500 करने का है लक्ष्य
वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल वरीय पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर ने बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जनता से सहयोग करने की अपील की है. एसएसपी अखिलेश बी वारियर ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए मास्क का प्रयोग करना और बाहर निकलते समय शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा. सामूहिक रूप से एक स्थल पर दिशा निर्देश के विपरीत जमा होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति के बाद भी पुलिस विभाग ने कई महत्वपूर्ण कांड का उद्भेदन किया है. साइबर सेल ने भी कई साइबर क्राइम का उद्भेदन किया है. अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 2200 से अधिक अपराधियों की कुंडली खंगाली गई है. कई के विरुद्ध कार्रवाई भी आरंभ कर दी गई है.
उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित एसओपी पर काम करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने अपील की कि वर्तमान समय में कोरोना मुख्य चुनौती है, जनता के सहयोग से इसके बढ़ते संक्रमण को रोकना है. कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुसार शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने कई पत्रकारों के साथ जूम एप के माध्यम से की.

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026