कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल का असर दिखा,सीएमडी ने की अपील अब न करें हड़ताल

City: Dhanbad | Date: 03/07/2020
1248

समय न्यूज़ 24 डेस्क मुम्बई

बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने सभी श्रमिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वर्तमान में कोविड-19सहित अन्य विकट परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार से हड़ताल में भाग न ले

धनबादकोयला उद्योग में कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों की तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल का असर दिख रहा है। धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल और ईसीएल की खदानों में काम-काज प्रभावित है। इससे पहले गुरुवार को पहले दिन हड़ताल असरदार रही। बीसीसीएल समेत कोल इंडिया की सहयोगी इकाइयों में खासा असर रहा। डब्ल्यूसीएल में सर्वाधिक, तो ईसीएल में आंशिक असर देखा गया। कोल इंडिया स्तर पर 28.73फीसद कर्मचारी ही उपस्थित रहे।

कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में 90फीसद कर्मचारी उपस्थित रहे और कामकाज सामान्य दिनों की तरह चला।

बीसीसीएल में स्थिति : बीसीसीएल में पहले दिन हड़ताल के कारण 6200टन कोयला उत्पादन हुआ। ओबी का उत्पादन 42042टन हुआ। इस दौरान 11,287टन कोयला डिस्पैच किया गया।  बीसीसीएल में 23आउटसोर्सिंग कंपनियां कार्यरत हैैं। इनमें 19से उत्पादन हो रहा है। इनमें 10से उत्पादन हुआ। हालांकि वहां भी उत्पादन प्रभावित होता रहा।

सीएमडी ने की अपील अब न करें हड़ताल

बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक निदेशक पीएम प्रसाद ने सभी श्रमिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वर्तमान में कोविड-19सहित अन्य विकट परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार से हड़ताल में भाग न लें। उन्होंने वर्चुअल बैठक में कहा कि कोरोना के कारण कंपनी की स्थिति पहले ही खराब है। इसका सीधा असर कर्मियों के वेतन पर भी पड़ रहा है। इसलिए कोल इंडिया की ओर से दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। हड़ताल से लक्ष्य पाने के बजाय बीसीसीएल और पीछे चली जाएगी, जिसकी भरपाई संभव नहीं हो पाएगी। इसलिए श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों एवं उनके अनुयायी कर्मचारियों से अपील करते हैं कि कंपनी की स्थिति को देखते हुए हड़ताल के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए अपने-अपने कार्यों पर योगदान दें।

सीएमडी ने बताया कि हड़ताल का डिपार्टमेंटल उत्पादन में असर देखा गया। प्रावधानों के अनुसार कोयला उद्योग को लोक उपयोगी सेवा घोषित किया गया है। लिहाजा कोल इंडिया एवं इसकी सहयोगी कंपनियों में हड़ताल गैरकानूनी होगी। इसमें भाग लेने की स्थिति में काम नहीं तो वेतन नहीं लागू होगा। मजदूरी भुगतान अधिनियम- 1936 के तहत आठ दिनों की वेतन कटौती का भी प्रावधान है। बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों एवं उनके अनुयायी कर्मचारियों से अपील है कि हड़ताल में भाग न लें।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026