धनबाद गांधी नगर, भाटिया बिल्डिंग के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

City: Dhanbad | Date: 02/07/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

धनसार थाना से कार्य करेगा कंट्रोल रूम,उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में की जाएगी कांटेक्ट ट्रेसिंग

 

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने धनबाद नगर निगम के वार्ड 31 के गांधी नगर, शिव मंदिर के पास स्थित भाटिया बिल्डिंग में कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति मिलने के बाद वहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। धनसार थाना में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही उप नगर आयुक्त श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है। संक्रमित व्यक्ति के घर को एपी सेंटर चिन्हित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का भी निर्माण किया गया है।

कंटेनमेंट जोन : पूरब में खाली जमीन की बाउंड्री तथा भाटियाा बिल्डिंग, पश्चिम में पंकज मिस्त्री के घर तक, उत्तर में नकुल शाह के घर तक तथा भाटिया बिल्डिंग, दक्षिण में वीरेंद्र सिंह तथा मुन्ना सिंह के घर तक।

बफर जोन : पूरब में गांधीनगर सब्जी बागान रोड, पश्चिम में शक्ति मंदिर रोड, उत्तर में मनईटांड गोल बिल्डिंग रोड, दक्षिण में चांदमारी रोड।

आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए श्री अरुण कुमार दास 9939591427, श्री आलोक विश्वकर्मा 9431390974, मोहम्मद अनीश 9122396877, श्री देश राज यादव 9431135840, श्री सीता राम बैठा 7717757642, श्री संतोष कुमार 9955843062 को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

कंट्रोल रूम

श्री देव शंकर प्रसाद 8002284277, श्री दिलीप कुमार रवानी 7461886123, श्री मनोज कुमार साहनी 9304405478, श्री नरेश राम 8804149411 कंटेनमेंट जोन के लोगों की सहायता करने के लिए 24 x 7 उपलब्ध रहेंगे।

कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए उप नगर आयुक्त श्री राजेश कुमार के प्रभार में टीम का गठन किया है। साथ ही होम या इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों में आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026