कमर्शियल माइनिंग पर कोल इंडिया प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच बढ़ा टकराव,चेयरमैन ने कहा-हड़ताल पर गए तो कटेगा वेतन

City: Dhanbad | Date: 30/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद कमर्शियल माइनिंग को लेकर कोल इंडिया प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मान्यता प्राप्त मजदूर संगठनों ने 2से 4जुलाई तक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इसके बाद कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने मजदूर संगठनों और कर्मचारियों से अपील करने के साथ ही चेतावनी भी दी है। कहा-अगर कोयला कर्मी हड़ताल में शामिल होते है तो उनका वेतन काटा जाएगा। नो वर्क नो पे के साथ साथ जरूरत पड़ी तो आठ दिन का वेतन भी नियम के तहत काटा जाएगा। कोल इंडिया चेयरमैन का अपील पत्र सारे कोल कंपनियों को भेज दिया गया है। कोलियरी व एरिया प्रबंधन से कहा गया है कि इस अपील पत्र के श्रमिकों को पूरी तरह से अवगत कराएं।

कोयला सचिव के साथ वार्ता विफल

हड़ताल के मुद्दों को लेकर कोयला सचिव अनिल जैन ने वीडियो संवाद के जरिए केंद्रीय श्रमिक संगठनों के नेताओं से मंगलवार को वार्ता की। वार्ता विफल रही। कोयला सचिव अनिल जैन ने वाणिज्यक खनन सरकार का नीतिगत फैसला है। इससे कोल इंडिया कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मजदूर संगठनों का कहना था कि वाणिज्यक खनन से कोल इंडिया के अस्तित्व पर खतरा है। सरकार का निर्णय है तो हम सब सरकार के साथ ही बात करेंगे। प्रधानमंत्री और कोयला मंत्री से बात करेंगे। उसके बाद ही कोई फैसला होगा। बैठक में बीएमएस के डॉ. बंसत कुमार राय, एचएमएस नाथू लाल पांडेय, सीटू डीडी रामानंदन, एटक रमेंद्र कुमार सहित कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल व डीपी आरपी श्रीवास्तव शामिल थे।

श्रम संगठनों नेबैठक का किया बहिष्कार

पांचों केंद्रीय यूनियन ने मंगलवार को चीफ लेबर कमिश्नर के आदेश पर उप मुख्य श्रमायुक्त ने बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल सहित सारे कोयला कंपनियों के डीपी को बैठक में शामिल होना था। इस बैठक में इंटक के दोनों गुट सहित एचएमएस, बीएमएस, सीटू व एटक के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। श्रम संगठनों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026