पेट्रोल और डीजल के दामो में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोटरसाइकिल का शव यात्रा निकाला

City: Dhanbad | Date: 28/06/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क  

धनबाद : धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार संभव सिंह की अध्यक्षता में लगातार 22दिनों से पेट्रोलियम पदार्थों में किये जा रहे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ पुराने कांग्रेस ऑफिस से रणधीर वर्मा चौक तक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मोटरसाइकिल की शव यात्रा साथ ही ट्रैक्टर को रस्सीयो के सहारे खींचकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और कहा करोना काल में ऐसे ही महंगाई से आम जनता, गरीब किसान का कमर टूटा हुआ है।

ऊपर से केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में कमरतोड़ वृद्धि कर रही है। एक तरफ मोदी जी आम जनता के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान करते हैं और दूसरी तरफ रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे जरूरी चीज जो है पेट्रोल उस के दामों में जो कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का दाम लगातार कम हो रहा है और केंद्र सरकार उसी स्पीड में लगातार वृद्धि करने में लगी हुई है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा, अशोक सिंह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश महासचिव एहसान खान, कुमार गौरव उर्फ सोनू अनवर, समीम मुख्तार खान, योगेंद्र सिंह योगी, शमशेर आलम, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राणा, सोशल मीडिया चेयरमैन संजय कुमार, पप्पू पासवान, युवा कांग्रेस जिला महासचिव तबरेज खान, विक्की कुमार, मुकेश राणा, मनोहर महतो, सचिव विकास सिंह, सोनू यादव, समरेश सिंह, एसयूसीआई  जिला अध्यक्ष कुमार, अभिनव, शिवम सिंह, सिंदरी विधानसभा अध्यक्ष अशोक मोदक, धनबाद विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष साबिर अली मृत्युंजय सिंह झरिया विधानसभा अध्यक्ष कमल शर्मा, शरीफ अंसारी, गुलाम मुत्का, निधि सिन्हा, राजा खान, तनजु खान, सोनु पासवान, सुमित राकेश मजहर, हुमायूं रजा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026