धनबाद उपायुक्त ने की गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 27/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न लॉकडउन अवधि में विभिन्न राज्यों एवं जिलों से लौटे श्रमिकों एवं प्रभावित ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वापस लौटे श्रमिकों को रूरल हाउसिंग, रुरबन मिशन, जल जीवन मिशन, ऑप्टिकल फाइबर केबल, रेलवे, प्रधान मंत्री ऊर्जा गंगा प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पंचायत भवन के निर्माण सहित अन्य योजनाओं में काम उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि वापस लौटे श्रमिकों का स्किल प्रोफाइलिंग किया गया है। उनकी कुशलता के अनुसार विभिन्न प्रकार के काम दिए जा सकते हैं।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा, बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड की भी समीक्षा की।

 

मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी गांव में एक साथ कम से कम पांच योजना को चलाना है। प्रतिदिन प्रति पंचायत में 200 से 250 मैन डेज का सृजन करना है। उन्होंने 1000 एकड़ में बिरसा हरित क्रांति योजना के क्रियान्वयन करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारियों को कोरेंनटिन सेंटरों का निरीक्षण करने, 1 से 15 जुलाई तक सामुदायिक स्वच्छता अभियान चलाकर सभी ड्रेनेज की सफाई के लिए अभियान चलाने तथा अवैध बालू का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री अमित कुमार, उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विमल लकड़ा, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संजय कुमार भगत, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, जिला कृषि पदाधिकारी श्री असीम रंजन एक्का, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026