बिहार के भभुआ के कृषि विभाग के प्रधान सहायक के बैंक खाते से 11 लाख उडाने वाले चार साइबर अपराधि धनबाद से गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 26/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 धनबाद डेस्क

बिहार के भभुआ मोहनिया में कृषि विभाग के प्रधान सहायक के बैंक खाते से 11 लाख रुपए उड़ाने वाले चार साइबर अपराधियों को गोविंदपुर और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर पकड़ा है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र से तीन और जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी पकड़े गए। पकड़े गए सभी आरोपियों को भभुआ पुलिस अपने साथ ले गई।

गोविंदपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह और भभुआ से आई पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि बिहार के मोहनिया के कृषि विभाग के प्रधान सहायक रवीश कुमार के बैंक खाते से अपराधियों ने 11 लाख रुपए उड़ा लिए थे। इस संबंध में भभुआ थाना में मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी अनुसंधान में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पाथुरिया के दो युवकों का नाम सामने आया। इसके बाद भभुआ एसपी ने इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस बल को गोविंदपुर भेजा। यहां गोविंदपुर पुलिस के सहयोग से पाथुरिया निवासी राज मिस्त्री एवं अताउल अंसारी को पुलिस ने उठाया। उसने पुलिस को बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। ठीक से मोबाइल चलाना भी नहीं जानता। गांव के ही दुकानदार मोहसिन अंसारी, पिता गुल मोहम्मद अंसारी ने लालच देकर उसके एटीएम कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस ने मोहसिन को धर दबोचा तो उसने कहा कि अपने मित्र जंगलपुर निवासी अजीमुद्दीन अंसारी के पुत्र बशीर अंसारी से दोस्ती निभाने के लिए उसके एटीएम कार्ड का उपयोग किया था।

मास्टर माइंड जामताड़ा का मिनहाज फरार : पुलिस ने जब बशीर अंसारी को दबोचा तो उसने गिरोह के मुख्य सरगना जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना अंतर्गत लखनपुर चंदाडीह निवासी मिनहाज अंसारी एवं छोटू अंसारी का नाम बताया। पुलिस ने जब नारायणपुर जाकर छापेमारी की तब दोनों भाग गए। काली पहाड़ी गांव से नंदलाल तुरी पकड़ा गया। मिनहाज के घर से पुलिस ने लैपटॉप, डेस्कटॉप, सीपीयू, कंप्यूटर सामग्री, छह मोबाइल, पेटीएम सिम, कई बैंक खाता पासबुक जब्त की। पुलिस ने बताया कि 54 जन-धन बैंक खातों से रुपए की निकासी की गई। एक ट्रांजेक्शन के लिए बैंक खाताधारी को 5000 रुपये गिरोह द्वारा दिया जाता था। इसी तरह मोबाइल सिम उपयोग करने के लिए प्रति व्यक्ति 8000 रुपये का भुगतान किया जाता था। उन्होंने बताया कि नारायणपुर में इस तरह के कई गिरोह हैं। हर गिरोह में छह से सात सदस्य हैं और इनका धंधा जालसाजी कर बैंक खाते से रुपए की निकासी करना है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026