कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर से इलाज कराने वाले मरीज दहशत में, सबकी होगी जांच

City: Dhanbad | Date: 23/06/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

डॉ. गुप्ता अपने घर कोलाकुसमा के अलावा झरिया अपने ससुराल भी गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए परिवार के 15 सदस्यों को चिह्नित किया है

कोरोना पॉजिटिव मिले निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC)  के प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता 18 जून को सिविल सर्जन कार्यालय आए थे। इसके बाद डॉ. गुप्ता अपने ससुराल झरिया भी गए थे। वहां उन्होंने खाना खाया था। इस दौरान वे लगातार निरसा सामुदायिक केंद्र भी जाते रहे। सरायढेला के कोला कुसमा स्थित अपने निजी क्लीनिक वरदान में भी मरीजों का इलाज करते रहे। अब उनके संपर्क में आने वाले करीब 70 लोगों की जांच की जा रही है। पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 38 लोगों के संपर्क में वे आए थे। सभी की जांच कराई जा रही है। इसमें आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के प्रभारी भी हैं। हालांकि, देर शाम को सीएचसी प्रभारियों की रिपोर्ट मिल गई और वे सभी निगेटिव हैं। जबकि अन्य लोगों की रिपोर्ट नहीं आयी है।

परिवार के 15 सदस्य क्वारंटाइन

डॉ. गुप्ता अपने घर कोलाकुसमा के अलावा झरिया अपने ससुराल भी गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए परिवार के 15 सदस्यों को चिह्नित किया है। सभी का स्वॉब जांच के लिए लिया गया है। फिलहाल सभी को क्वारंटाइन किया गया है। निरसा सीएचसी के 30 डॉक्टर और कर्मियों की जांच के लिए भी स्वॉब लिया गया है। डॉ. गुप्ता के संक्रमित होने के बाद कर्मियों में हड़कंप है।

क्लीनिक के 11 कर्मियों की जांच

डॉ. गुप्ता सरायढेला के कोला कुसमा में अपने निजी क्लीनिक 'वरदान' में मरीजों की जांच भी करते रहे थे। इस कारण क्लीनिक के 11 लोगों का स्वॉब जांच के लिए लिया गया। सभी को फिलहाल क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्होंने 19 व बीच 20 जून को क्लीनिक में कई मरीजों का इलाज किया था। अब उनकी खोजबीन की जा रही है।

पांच मरीजों का 100 लोगों से हुआ संपर्क

रविवार को धनबाद में डॉ. गुप्ता समेत पांच पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन सभी के संपर्क में आनेवालों की खोजबीन की गई। पता चला कि डॉ. गुप्ता के संपर्क में लगभग 70 लोग वहीं बाकी चार मरीजों के संपर्क में करीब 30 लोग आए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है। सभी लोगों को फिलहाल क्वारंटाइन में रखा गया है। 

आसनसोल में नर्स के घर भी गए थे डॉ. गुप्ता, वह भी बीमार

डॉ. एसके गुप्ता निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स के घर आसनसोल भी गए थे। वे कोलकाता जाने के क्रम में काफी देर तक नर्स के घर में रूके थे। नर्स आसनसोल से ही निरसा सीएचसी में आना-जाना करती है। वहां से डॉ. गुप्ता अपने बेटे-बेटी को लाने निजी वाहन से कोलकाता गए थे। सोमवार को डॉ. गुप्ता ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नर्स से संपर्क साधा है। इधर, नर्स ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में आ गए हैं। सिविल सर्जन ने मंगलवार को नर्स को सदर अस्पताल में स्वॉब जांच के लिए बुलाया है। नर्स के साथ परिवार के तीन-चार सदस्य भी आसनसोल में रहते हैं।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026