कतरास के केवट टोला में हुए हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में हुयी संजय केवट की हत्या

City: Dhanbad | Date: 23/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद. कतरास थाना क्षेत्र के राजबाड़ी केवट टोला के रहने वाले संजय केवट की कुछ दिन पहले गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों सुनील केवट और महावीर केवट को गिरफ्तार किया है. दोनों आपस मे भाई है. इन्होंने इस हत्या में अपनी संलिप्ता भी स्वीकार की है

यह जानकारी ग्रामीण एसपी अमित रेणु ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये धनबाद थाना में दी. उन्होंने बताया कि यह हत्या का मुख्य कारण मृतक संजय केवट और पास के रहने वाले सुनील केवट के पत्नी के साथ संबंध होने का शक था. मृतक ओर सुनील के पत्नी में अक्सर बातचीत होती थी. सुनील केवट को दोनों में अवैध संबंध होने का शक था.इस बात को लेकर दोनों में पहले भी झगड़ा हुआ था. घटना की रात सुनील मछली मारने गया था जब घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी और संजय दोनों कमरे में बात कर रहे थे. सुनील ने यह देखकर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. फिर अपने छोटे भाई महावीर केवट को बुलाया और संजय को अपने कब्जे में लेकर मुंह मे कपड़ा ठूंसा और हाथ बांधकर झाड़ियों में लेजाकर उसका गला काट दिया.

इस दौरान उसकी पत्नी घर मे ही बंद थी और विरोध कर रही थी. सुनील कांड कर घर लौटा और पत्नी को चुप रहने को कहा. शुरुआती पूछताछ में सुनील ने विरोधाभासी बयान दिया. लेकिन कई बार कड़ाई से पूछने पर वह टूट गया और हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. कांड की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. 

कांड के उद्भेदन में अनुमंडल पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा, परी पुअनि विषेश्वर कुमार, आलोक सिंह, मुकेश सिंह, कृष्ण कुमार, गनौरी दास आदि का सहयोग रहा.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026