एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के सहारे नर्सिंग होम संचालक को चार धाराओं में तीन-तीन वर्ष की कैद एवं 61 हजार 500 रुपये जुर्माना से दंडित किया

City: Dhanbad | Date: 18/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क  

 धनबाद ।  एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के सहारे नर्सिंग होम चलाकर इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को धनबाद की अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। धनबाद के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति विजय उपाध्याय की अदालत ने मोबाइल एप के जरिए इस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपित राजगंज निवासी डॉ. नीरज रमण को चार धाराओं में तीन-तीन वर्ष की कैद एवं 61 हजार 500 रुपये जुर्माना से दंडित किया। न्यायाधीश स्वाति विजय उपाध्याय ने 40 पन्नों में जजमेंट लिखा। न्यायाधीश ने आरोपित के कृत्य पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने व्हाइट कॉलर क्राइम किया है। इनके आचरण से कितने लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया होगा।

सिविल सर्जन को यह सूचना मिली थी कि जिले में कई झोलाछाप डॉक्टर फर्जी डिग्री के सहारे नर्सिंग होम चला रहे हैं। वे खुद को एमबीबीएस डॉक्टर लिखते हैं। इस सूचना पर सिविल सर्जन ने एसडीएम अनन्य मित्तल से कार्रवाई का आग्रह किया था। एसडीएम के नेतृत्व में छापामारी दल ने 3 मई, 2018 को राजगंज स्थित श्री साईं बाबा हॉस्पिटल में छापा मारा था। वहां पांच मरीज पाए गए थे जिनमें गर्भवती महिलाएं भी थी। तीन मरीजों को टीम ने पीएमसीएच में भर्ती करा दिया था। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष की शिकायत पर इसकी प्राथमिकी राजगंज थाने में दर्ज की गई थी।

जांच में फर्जी मिली डिग्री

आरोपित नीरज ने छापामारी दल को अपने एमबीबीएस डिग्री के कागजात सौंपे थे। जांच के दौरान यह पता चला कि डिग्री फर्जी है। पुलिस ने 28 जून 2018 को आरोप पत्र समर्पित किया था। 21 दिसंबर 2018 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी। दो वर्ष तक चली सुनवाई के दौरान अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026