बिजली विभाग के खलासी पंकज कुमार (40) ने दामोदर नदी में कुदकर दी जान

City: Dhanbad | Date: 17/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद बिजली विभाग के खलासी पंकज कुमार (40) ने चास मुफस्सिल थाना इलाके में तेलमच्चो ब्रिज से दामोदर नदी में कूदकर जान दे दी। घटना के समय पंकज की पत्नी विजय लक्ष्मी साथ थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को बाहर निकालने में कामयाब हुई। धनबाद बिजली विभाग में एमआरटी डिवीजन में यह बतौर खलासी काम करता था।

चास मुफस्सिल थाना प्रभारी सुभाष पासवान ने बताया कि पंकज अपनी कार से पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ रांची चुटिया स्थित अपने घर से धनबाद जा रहा था। बोकारो-धनबाद मुख्य पथ स्थित तेलमच्चो ब्रिज के बीचोबीच यह अपनी कार रोका और नदी में कूद गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शव को पुलिस बाहर निकालने में कामयाब रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस बीजीएच में शव गृह में रखी है। कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद आगे की पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

हालांकि, पंकज किस बात से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।पंकज की पत्नी विजय लक्ष्मी घटना के वक्त उनके साथ थी। ऐसे में पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है। इधर, बिजली विभाग के जीएम परितोष कुमार ने बताया कि पंकज का इलाज रांची मनोचिकित्सक से चल रहा था। वह धनबाद बिजली विभाग के एमआरडी डिवीजन में बतौर खलासी काम करता था।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026