शादी का वादा कर प्यार में प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने की आत्महत्या प्रेमी गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 16/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/पुटकी थाना क्षेत्र के मुनीडीह ओ0पी0 अंतर्गत धोबनी लाइन गद्दा आदिवासी टोला की रहने वाली सरस्वती कुमारी उम्र लगभग 22 वर्ष पिता टोटा मुंडा की पुत्री ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतिका की बहन लक्ष्मी कुमारी ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि पिछले चार वर्षों से मेरी बहन से बासु बाउरी उम्र लगभग 26 वर्ष पिता दिनेश बाउरी जो मुनीडीह बस्ती का रहने वाला है उसी से प्यार करती थी। लड़का ने वादा भी किया कि हम तुम्ही से शादी करेंगे लेकिन कल सोमवार को मेरी बहन को पता चला कि उसके प्रेमी की बृहस्पतिवार को शादी है तो इस सदमे को बर्दास्त नही कर पाई और सोमवार की मध्य रात्रि में अपने कमरे के छत के बॉस की बल्ली में अपने दुपटे से गले मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।सुबह लगभग 7:30 बजे जब मै उसे उठाने के लिये उसके रूम में गई तो देखा कि मेरी बहन फाँसी लगा ली है। इस धटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिजय पासवान एव थाना को दिया मोके पर एएसआई नवल डांग, दुबराज महली, मो0 अख़्तर पहुँचे पूछ ताछ किया तो प्रेम प्रषंग का मामला पता चला। वही पुलिस ने मृतका की बहन लक्ष्मी कुमारी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी, वही मृतका का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया। वही मुनीडीह पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए मुनीडीह बस्ती जाकर बासु बाउरी को गिरफ्तार कर लिया। वही पूछताछ में लड़का ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और कल प्रेमी बासु बाउरी को जेल भेजा जाएगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026