पोल्ट्री व्यवसायी से जीटी रोड पर गोविंदपुर के देवली से ₹2.25 लाख लूटने वाले चार गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 12/06/2020
1261

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो  

6 जून को पोल्ट्री व्यवसायी से जीटी रोड पर गोविंदपुर के देवली के पास ₹2.25 लाख रुपए लूटने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, लूटी गई रकम में से ₹55,500, चार मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

इस संबंध में सीटी एसपी श्री आर रामकुमार ने बताया कि 6 जून को सुबह 6:30 से 7:00 के बीच पोल्ट्री व्यवसायी रकम लेकर मुर्गा खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे थे।गोविंदपुर देवली के पास वाहन में ईंधन भरा कर वे जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे वैसे ही पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने उनके वाहन को रोका। हथियार का भय दिखाकर मारपीट शुरू की तथा 2 लाख 25 हजार रुपए गाड़ी से निकाल लिया। कांड का उद्भेदन करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय - 1 सरिता मुर्मू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर राजू सिंह, राजू कुमार, छोटू सिंह एवं रॉकी को गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी ने बताया कि घटना की योजना राजू सिंह ने बनाई थी। वहीं छोटू एवं रॉकी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। बाकी दोनों अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है। सभी अपराधी मधुबन थाना के हैं। राजू सिंह के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, 55 हजार 500 रुपए नगद, एक पल्सर बाइक, लूट की रकम से खरीदा गया नया विवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा तीन अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पत्रकार वार्ता में सिटी एसपी श्री आर रामकुमार,  सुरेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय - 1 सरिता मुर्मू, गोविंदपुर इंस्पेक्टर सुरेन्दर कुमार उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026