रोशन हत्या कांड का केन्दुआडीह पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 12/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो  

धनबाद/केंदुआडीह थाना क्षेत्र के हिन्दी भवन दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले 30 वर्षीय रोशन पासवान की 9 मई को निर्मम हत्या के बाद मॄतक के भाई राकेश पासवान की शिकायत पर केन्दुआडीह पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त टकला भुईया पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

 

टकला भुईया की गिरफ्तारी के बाद अनुसंधान के क्रम में टीकरा भुईया और माना भुईया उर्फ जिन्वा को गिरफ्तार किया।सभी अपराधी न्यू मैरिन भुईया पट्टी निवासी है।तीनों अपराधियो ने पूछताछ के दौरान मॄतक रोशन पासवान का महिला के साथ अवैध सम्बन्ध को लेकर हत्या की घटना को अंजाम देनी की बात स्वीकारी है। पुलिस को बताया कि बीते रविवार की रात रोशन पासवान भुईया पट्टी पहुंचा अक्सर वो वहां आना जाना करता था।रोशन पासवान और हत्यारा माना भुईया उर्फ जिन्वा के साथ दारू पीया रात 12 बजे के करीब तीनो अपराधी एक जुट होकर पत्थर से कुच कर रोशन पासवान की निर्मम हत्या कर दी।तीनों अपराधियो के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जेल भेज दिया गया है।यह पूरी जानकारी केन्दुआडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद उरांव ने मीडिया को दी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026