विमान का इंजन फेल होने से धनबाद निवासी पायलट कैप्टन संजीव झा सहित प्रशिक्षु लड़की की दुर्घटना में मौत

City: Dhanbad | Date: 09/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबादः धनबाद के पाॅलिटेक्नीक रोड निवासी सदानंद झा के पुत्र संजीव झा उर्फ मंटू की दर्दनाक मौत सोमवार की सुबह उड़ीसा के ढेनकनाल जिले के विरासल एयरस्ट्रीप कनकनाहड़ पुलिस स्टेशन के समीप विमान दुर्घटना में हो गई. उनकी उम्र 48 वर्ष थी. मृतक संजीव मूल रूप से बिहार के बांका जिले के राजपुर ग्राम निवासी थे. उनकी पत्नी अपने छोट पुत्र के साथ जमशेदपुर में रहती है और वहीं वकालत करती है. पायलट संजीव के निधन की खबर मिलते ही धनबाद, बांका और जमशेदपुर में उन्हें जाननेवालों के बीच शोक की लहर फैल गई. मृतक गति गर्वमेंट इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षक पायलट के रूप में कार्यरत थे. उनका शव एयर एंबुलेंस से जमशेदपुर आ रहा है, जो देर रात पहुंचेगा. धनबाद से उनके पिता, चाचा, चाची, भाई जमशेदपुर के रवाना हो गये हैं.

कैसे हुई मौत

मृतक के चाचा एवं धनबाद विद्यापति परिषद् के कोषाध्यक्ष आशुतोष झा ने बताया कि घटना के समय वे तमिलनाडु की प्रशिक्षु अनिशा फातिमा को प्रशिक्षण देकर एयरबेश पर उतर रहे थे. तभी विमान का इंजन फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित प्रशिक्षु लड़की की भी मौत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि दुर्घटनाग्रस्त विमान 20 फिट नीचे जमीन में धंस गई.

पत्नी जमशेदपुर में है अधिवक्ता, बड़ा पुत्र ऑस्ट्रेलिया में ले रहा है पायलट का प्रशिक्षण

मृतक पायलट के स्वजन धनबाद के पॉलीटेक्निक रोड में रहते हैं. पत्नी ऋतु झा जमशेदपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं. बड़ा पुत्र सौर्य कुमार ऑस्ट्रेलिया में पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है. छोटा पुत्र अमन कुमार झा 12वीं का छात्र है. आशुतोष झा ने बताया मृतक करीब 19 वर्षों से प्रशिक्षक पायलट के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने पटियाला, जमशेदपुर और दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त किया था.

राकोमसं महामंत्री ने जताया शोक

संजीव के चाचा राकोमसं के महामंत्री ए के झा ने बताया कि उसके सरल स्वभाव के कारण सभी लोग उसके कायल थे. आज एक होनहार लाल को हमने खो दिया है. मन काफी व्यथित है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026